बलिया गोलीकांड- पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर

बलिया– बलिया के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में हुई गोलीबारी में एक शख्स की हत्या को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने 5 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज भी किया है। हालांकि, गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बतादें कि गुरुवार को दुर्जनपुर गांव में सरकारी कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर खुली पंचायत बुलाई गई थी। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष और एसडीएम मौजूद थे। आवंटन के लिए दो समूह के लोग जमा थे, जिनमें एक पक्ष आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह था। प्रक्रिया के दौरान धीरेंद्र और दूसरे समूह के बीच कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। हंगामे को देखते हुए एसडीएम ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी।

Also Read: Delhi Pollution- दिल्ली में बेहद खराब हुई हवा, सरकार क्यों नहीं कर पा रही काबू ?

इसके बाद जब लोग वहां से जाने लगे तो धीरेंद्र प्रताप सिंह ने फायरिंग कर दी। गोली जयप्रकाश उर्फ गामा पाल को लगी, जिनकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। गोली मारने वाला धीरेंद्र प्रताप विधायक सुरेंद्र सिंह का करीबी बताया जा रहा है।

वहीं, मृतक जयप्रकाश के बेटे अभिषेक कुमार पाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को उसी वक्त पकड़ लिया, लेकिन उसे छोड़ दिया गया। उप महानिरीक्षक सुभाष चंद दुबे ने कहा कि धीरेंद्र सिंह फरार कैसे हो गया इस मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी धीरेंद्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *