Shivaji Maharaj की मूर्ति ढहने पर महाराष्ट्र में गरमाई सियासत, उप-मुख्यमंत्री ने दी ये सफाई

Shivaji Maharaj Statue Collapse :

Shivaji Maharaj Statue Collapse : महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति का गिरना बहुत दुखद है और इसका राजनैतिकरण करने की जरूरत नहीं है।आठ महीने पहले सिंधुदुर्ग के किले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था, जो सोमवार को ढह गई। मुंबई से करीब 480 किलोमीटर दूर कोंकण में सिंधुदुर्ग के राजकोट किले में दोपहर लगभग एक बजे शिवाजी महाराज की 35 फुट की मूर्ति ढह गई।

Read also-International Lottery Day: आज मनाया जा रहा अंतर्राष्ट्रीय लॉटरी दिवस, जानें भारत में कब से हुई इसकी शुरुआत ?

ओछी राजनीति करना दुखद है – विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने के बाद अब राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है. विपक्ष ने शिंदे सरकार की आलोचना की।उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का इस तरह से नीचे आना हम सभी के लिए बहुत दुखद घटना है, लेकिन इस पर हो रही ओछी राजनीति इससे भी दुखद है। ये प्रतिमा राज्य सरकार द्वारा तैयार की गई प्रतिमा नहीं है। इसे नेवी ने तैयार किया था,

Read also-केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मीडिया जनता को गुमराह कर रहा है

नेवी की मदद से बनेगा भव्य पुतला –उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नेवी पर कहा हो सकता है कि नेवी ने जिनको काम दिया था ये आंकलन नहीं हो पाया कि यहां पर कितने जोरों से हवाएं चलती हैं और समुद्र के किनारे किस तेजी से हमारा जो हमारा जो लोहा होता है वो जंग खाता है, जो भी कारण हुए हों, ये प्रतिमा का नीचे आना हम सभी के लिए दुखद है और हमने संकल्प किया है कि नेवी की मदद से बहुत ही भव्य और बहुत ही मजबूत पुतला वहां पर लगाया जाएगा, इस पर कोई भी राजनीति ना करे, ये हमारा सभी से निवेदन है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *