पूनम पांडे के जिंदा होने पर मुनव्वर फारुकी का कमेंट, हो गए ट्रोल

Poonam Pandey Alive- पूनम पांडे की मौत की चर्चा फैली हुई थी.लेकिन पूनम पांडे की मौत नहीं हुई है. उन्होने सर्वाइकल कैंसर के बारे मे जागरूकता फैलाने के लिए यह प्रैक किया था.पूमन पांडे का कहना है कि ये सर्वाइकल कैंसर से मौत की खबर वाली वीडियो इसलिए शेयर की ताकि लोगों को सर्वाइकल कैंसर के बारे मे पता हो सके और आगे कहा कि जागरूकता फैलाने के लिए ये वीडियो शेयर किया.

आपको बता दे कि प्रैंक के बाद पूनम जो वीडियो जारी कर सफाई दी, वो एक प्रमोशनल वीडियो था. खैर, पूनम की मौत की खबर से लोग जितने दुखी थे, उससे कहीं ज्यादा उनके इस प्रैंक से हुए है. अब आम आदमी से लेकर तमाम सेलेब्स उनकी इस हरकत को घिनौना और शर्मनाक बता रहे हैं. कई लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर रहे हैं. इन सबके बीच बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी ने भी पूनम की इस हरकत पर प्रतिक्रिया दी. लेकिन लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया.

मुनव्वर फारुकी ने एक ट्वीट में पूनम पांडे की पीआर टीम को लताड़ा. उन्होंने लिखा,”पूनम की पीआर टीम को कैंसर नहीं बावासीर हुआ है.” मुनव्वर की इस ट्वीट को लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने कमेंट किया है. कुछ ने इस ट्वीट पर कमेंट कर मजे लिए, तो कुछ लोगों ने मुनव्वर की क्लास लगा दी. एक यूजर ने लिखा,”तू भी शामिल है उसमें.

 

Read also – ईडी, CBIऔर आईटी बीजेपी के राजनैतिक फ्रंटल संगठन हैं-जयराम रमेश

एक अन्य यूजर ने लिखा, “तेरी दोस्त है तो काम भी तेरे जैसे ही करेगी.” एक यूजर ने तो उनके करियर को लेकर ही बोल दिया. उसने लिखा, भाई तेरा स्टैंडअप करियर भी कैंसर जैसा है.” एक ने लिखा, “तू पनौती है. ये पता था मुझे.” इसके अलावा एक यूजर ने बिग बॉस 17 में उनके हालातों को ध्यान में रखते हुए लिखा,”इसको कोई सिंपैथी दे दो.

मुनव्वर फारुकी पर एक्स-गर्लफ्रेंड ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें मुनव्वर फारुकी ‘बिग बॉस 17’ के विनर बने हैं. शो में रहते हुए उनकी लाइफ पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे हुए. एक्ट्रेस आयशा खान, जो कि उनकी कथित एक्स-गर्लफ्रेंड हैं, ने आरोप लगाया थी कि मुनव्वर एक साथ में कई लड़कियों के डेट कर रहे थे. और शो में आने से पहले एक नई लड़की को शादी का रिश्ता भी भिजवाया था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *