आलू का रस बालों की कई परेशानियों से दिला सकता है निजात, बालों की ग्रोथ के लिए भी है रामबाण

ठंड में अगर हम सब्जियों की बात करें तो आलू का नाम सबकी जुबां पर पहले आता है। दरअसल ठंड के सीजन में आलू सस्ता भी मिलने लगता है. इसलिए आप आलू से कई तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं। साथ ही आलू को हम मिक्स वेज सब्जियां बनाकर तैयार कर सकते हैं। और आलू की हम कई सारी रेसिपी भी तैयार कर सकते हैं क्योंकि आलू में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए तो आलू को राजा कहा जाता है। खाने को लेकर तो आलू मशहूर है ही क्या आपने सुना है कि आलू हमारे बालों के लिए कितना मददगार साबित हो सकता है. तो आइये आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों से जुड़ी दिक्कतो को लेकर आपके साथ साझा करेगें जो कि आप आलू के इस नुस्खे को इस्तेमाल कर बालों की ग्रोथ को कैसे बढ़ा सकते हैं।

आलू के रस को लगाने से आपके बाल लंबे चमकदार और शाइनी हो जाएगे साथ ही इससे आपके बालों की ग्रोथ बेहतर हो जाएगी. क्योंकि आलू में मौजूद पोषक तत्व बालों को कमजोर होने से रोकते हैं. साथ ही हेयर फॉलिकल्स के जरूरी पोषण देता है. आलू में मौजूद तत्व आपके बालों को ऑक्सीजन देते है। और हेयर फॉल होने से रोकते हैं वहीं अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो इस नुस्खे का इस्तेमाल कर डैंड्रफ को दूर करता है।

Read also:- सर्दियों में हर समय आता है आलस, तो एनर्जी से भरपूर इन विंटर फूड को करें डाइट में शामिल

आलू का रस बालों में कैसे लगाएं

सबसे पहले आप एक मीडियम आलू लें और उसे अच्छे पानी से धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। और इसे एक कपड़े में रखकर अच्छे से निचोड़ लें। आलू का सारा रस निकल जाने के बाद रस को एक कटोरी में इकट्ठा कर लें। उसके बाद आलू के रस को कॅाटन की सहायता से अपने बालों में लगाएं। आलू के रस को लगाने के बाद करीब 20-25 मिनट तक लगा रहना छोड़ दें। फिर अपने बालों को साफ पानी से धो लें। और अपने बालों को सुखा लें। आलू के रस को हफ्ते में दो बार लगाएं। ऐसा आप हफ्ते में दो बार करें। ऐसा नियमित करने से इस नुस्खे का असर जल्द ही दिखना शुरु हो जाएगा। वहीं आपके बाल लंबे घने और मजबूत हो जाएंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *