Crime News: छात्रा से दुष्कर्म की खबर से भड़के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र, कैंपस में की तोड़फोड़

Punjab:

Punjab: पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शनिवार देर रात बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया और परिसर में तोड़फोड़ की। कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) गौरव तूरा ने कहा कि पुलिस को इस तरह के किसी अपराध की जानकारी नहीं है।Punjab:

Read Also-Punjab दौरे पर रहे नायब सिंह सैनी, होशियारपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के प्रकाश पर्व में हुए शामिल

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र खिड़कियों के शीशे और गमले तोड़ते और कुछ वस्तुओं में आग लगाते दिखाई दे रहे हैं। छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बाधित कर दिया।Punjab:

गौरव तूरा ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात करीब दो बजे छात्र विश्वविद्यालय परिसर में इकट्ठा हुए और उन्होंने एक सड़क बाधित कर दी।गौरव तूरा ने एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि कुछ अफवाहें फैली थीं। इन अफवाहों की वजह से छात्र यहां इकट्ठा हुए।’’

Read Also-Punjab दौरे पर रहे नायब सिंह सैनी, होशियारपुर में बाबा श्री चंद जी महाराज के प्रकाश पर्व में हुए शामिल

उन्होंने कहा, ‘‘हमने छात्रों से बात की। उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन से कुछ शिकायतें हैं। हमने उनकी बात सुनी है और उनका समाधान कराने की कोशिश कर रहे हैं। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।’गौरव तूरा ने कहा कि संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।Punjab:

विश्वविद्यालय में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। ये घटना पटियाला के एक विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के एक दिन बाद हुई है।वहां भी परिसर में दो छात्राओं के कथित तौर पर आत्महत्या करने की खबरों को लेकर छात्रों ने एक पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *