CM मान ने आठ देशों के राजदूतों से मुलाकात की, राज्य में विदेशी निवेश की गुजारिश की

Punjab news- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को दिल्ली में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित आठ देशों के राजदूतों से मुलाकात की और राज्य में कृषि, शिक्षा और खेल जैसे क्षेत्रों में निवेश करने की गुजारिश की।मान ने ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राजील, स्पेन, मलेशिया और नीदरलैंड समेत कई देशों के राजदूतों और उच्चायुक्तों से मुलाकात की और पंजाब में निवेश को बढ़ावा देने के लिए आपसी हित के क्षेत्रों पर चर्चा की।पंजाब सरकार की तरफ से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि कई देशों ने राज्य में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब को अवसरों की भूमि के रूप में पेश किया और उन्हें अपने-अपने देशों की कंपनियों को राज्य में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रितकिया।मान ने कहा कि पंजाब में पूरी तरह सांप्रदायिक सौहार्द, शांति और आपसी भाईचारा है, जो राज्य के विकास और समृद्धि के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि दिनभर चली बैठक के दौरान हमने परस्पर हित के क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जो निवेश आएगा, वो पंजाब को निवेश के वैश्विक केंद्र में बदलने और इसके मूल गौरव को बहाल करने में मदद करेगा।उन्होंने कहा कि उनकी कोशिशें जल्द ही रंग लाएंगी क्योंकि इन देशों की कंपनियां राज्य का दौरा करेंगी और निवेश के लिए अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगी।

Read also – दुनिया की हर कंपनी किसी न किसी तरह से भारत के साथ जुड़ना चाहती है- अश्विनी वैष्णव

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि विदेशी कंपनियों को अपने व्यवसाय को फैलाने के लिए बेहतरीन बुनियादी ढांचे, बिजली, कुशल मानव संसाधन और सबसे बढ़िया इंडस्ट्रियल और वर्क कल्चर से भरपूर माहौल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और इनोवेशन के लिए तैयार है।

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन के साथ अपनी बैठक में मुख्यमंत्री मान ने ऑस्ट्रेलिया और पंजाब की अर्थव्यवस्था को और बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग की जरूरत पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि पंजाब में कृषि, खेल उद्योग, पशु चारा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि-खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में पंजाब और ब्रिटेन के बीच आपसी विकास की बहुत गुंजाइश है।मान ने आगे कहा कि यूके और पंजाब दोनों फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और रसायन क्षेत्रों में रणनीतिक टाई-अप से भी फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों को पंजाब में अपने कैंपस बनाने का न्योता दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *