Weather Update Today: कड़ाके की ठंड से कब मिलेगी राहत? इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

Weather Update Today- मैदानी इलाके से लेकर पहाड़ी इलाकों तक शीतलहर का प्रकोप जारी है. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई इलाकों में तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है. अगले 5 दिनों के लिए पूर्वानुमान भी जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी
18 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई हिस्सों में और 22 जनवरी तक कुछ हिस्सों में रात और सुबह के समय कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रहनी की संभावना है. 18 तारीख को यूपी के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रह सकता है. 19 जनवरी तक झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी घने कोहरे का अलर्ट है. 18-21 जनवरी के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की संभावना है. हालांकि राहत की बात यह है कि अगले तीन दिनों के दौरान पर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

Read also – CM मान ने आठ देशों के राजदूतों से मुलाकात की, राज्य में विदेशी निवेश की गुजारिश की

इन राज्यों में आज हो सकती है बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 18 जनवरी को बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *