WB Election : PM मोदी ने 7वें चरण के मतदान के बीच की अपील, बोले- बचाव के..

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए बनाए गए सभी नियमों का पालन करते हुए राज्य विधानसभा चुनावों के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है।

पश्चिम बंगाल में सोमवार को सातवें चरण का मतदान हो रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में आज सातवें चरण के चुनाव के तहत मतदान हो रहा है।

लोगों से आग्रह कर रहा हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और कोविड-19 संबंधित सभी प्रोटोकॉल का पालन करें।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के तहत पांच जिलों- कोलकाता, बर्दवान, दक्षिण दिनाजपुर, मालदा और मुर्शिदाबाद की 34 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

आठवें और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। 27 मार्च को पहले चरण के तहत मतदान की शुरुआत हुई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा के 294 सदस्यों के लिए मतों की गिनती 2 मई को होगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *