Rajasthan Candidates List: राजस्थान के जोधपुर से टिकट मिलने पर कांग्रेस नेता करण सिंह ने कही ये बात

Rajasthan Candidates List:

Rajasthan Candidates List: राजस्थान कांग्रेस के महासचिव करण सिंह उचियारड़ा ने मंगलवार को जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने पर पार्टी के सीनियर नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा, ”मैं कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी,लोकतंत्र बचाने के मिशन पर निकले राहुल गांधी, हमारे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, डोटासरा और कांग्रेस कमेटी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता पर भरोसा जताया और जोधपुर से चुनाव लड़ने का मौका दिया।”उचियारड़ा उन नए चेहरों में से हैं जिन्हें टिकट दिया गया है।कांग्रेस ने मंगलवार को 43 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की।

Read also-Mauritius: मॉरीशस के नेशनल डे समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

करण सिंह ने  टिकट मिलने पर कही ये बात…

“मैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे साहब जी का, सोनिया जी का, हमारे राष्ट्रीय नेता और लोकतंत्र बचाने को निकले राहुल गांधी जी का, हमारे राष्ट्रीय नेता पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी का, युवा दिलों की धड़कन सचिन पायलट साबह जी का, डोटासरा और संपूर्ण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को धन्यवाद देता हूं कि मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को, इस लोकतंत्र की मुहिम में। जो इस लोकतंत्र की हत्या हो रही है उसे रोकने की मुहिम में योद्धा के रूप में मुझे जोधपुर से भेजने का निर्णय लिया है। मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं।”

कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान से इन्हें बनाया लोकसभा उम्मीदवार
1.चूरू- राहुल कस्वां
2. बीकानेर- गोविंदराम मेघवाल
3. झूंझूनू- बृजेंद्र ओला
4. अलवर- ललित यादव
5. भरतपुर- संजना जाटव
6. टोंक- हरीश चंद्र मीणा
7. जोधपुर- करन सिंह उचियारडा
8. जालोर- वैभव गहलोत
9.  चित्तौड़गढ़-  उदय लाल आंजना
10. उदयपुर- तारा चंद मीणा

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *