Rajasthan: जयपुर में बन रहे मॉल के बेसमेंट में मिट्टी ढहने से तीन श्रमिकों की मौत

Rajasthan: Three workers died due to soil collapse in the basement of the mall being built in Jaipur.

Rajasthan: राजस्थान (Rajasthan) के जयपुर (Jaipur) में जगतपुरा इलाके में सोमवार 4 मार्च को बन रहे मॉल का बेसमेंट ढह गया। बेसमेंट ढहने से वहां काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई। जगतपुरा इलाके में एक मॉल का बेसमेंट ढहने से तीन मजदूर उसमें दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।

रामनगरिया के थाना प्रभारी ने दी जानकारी

बता दें रामनगरिया के थाना प्रभारी अरुण कुमार ने कहा कि जगतपुरा इलाके में एक मॉल का बेसमेंट बन रहा है जहां पर मिट्टी ढहने से तीन मजदूर उसमें दब गए थे। जब उन्हें बाहर निकाला गया तो उनमें से एक मजदूर रामजन्म सिंह की मौत हो चुकी थी लेकिन दो की सांसे चल रही थी। जिसके बाद उन दोनों मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल ले जाते समय ही बाकि के दो मजदूरों ने भी दम तोड़ दिया।

Read Also: West Bengal: कोलकाता में रैली के लिए विशेष ट्रेनें ना देकर केंद्र कर रही है राजनीति-पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा

3 में से 2 मजदूर थे सगे भाई

उन श्रमिकों की पहचान झारखंड निवासी रामजन्म सिंह (35), प्रेम सिंह (30) और बिहार निवासी इरशाद आलम (23) के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखा गया है और उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है।
जांच में ये जानकारी सामने आई की प्रेमचंद और रामजनक दोनों मजदूर सगे भाई थे। दोनों भाई काम करने के लिए झारखंड से जयपुर आए थे। उन्हें जयपुर आए हुए 2 महीने ही हुए थे कि अचानक इस हादसे में दोनों भाईओं की मौत हो गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *