रामायण के ‘राम’ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, बीजेपी ने अरुण गोविल को बनाया लोकसभा प्रत्याशी

BJP Candidates List 2024

BJP Candidates List 2024:मशहूर सीरियल रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले (अरुण गोविल) को बीजेपी ने लोकसभा टिकट दिया है।लोकसभा टिकट मिलने पर अरुण गोविल प्रतिक्रिया देते हुए कहा।अगर वो लोकसभा चुनाव जीत जाते है। तो वो अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश रहेगी कि अपने AREA के लोगों के लिए काम करें।मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा कि पीएम मोदी का देश के लिए योगदान शानदार है।अरुण गोविल  आगे बोलते है कि पूरा देश में भगवान राम की एनर्जी दिख रही है अच्छा लग रहा है, सब कुछ पॉजिटिव दिख रहा है।

Read also-भोपाल में तीन बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, दो की मौत, एक घायल

पुरानों दिनों को याद कर भावुक हुए अरुण गोविल…

बीजेपी से लोकसभा टिकट मिलने पर अरुण गोविल ने कहा मुझे बहुत  अच्छा लग रहा है। जो काम पहले मैं करता था। वहीं अब भी करूंगा, बस रूप बदल जाएगा। दो-तीन साल पहले जब मेरठ गया था। अब जब से पता चला है कि मेरठ से चुनाव लड़ना है। मेरठ से मेरा पुराना नाता रहा है पुराना घर, गलिया, जिस स्कूल  मैं पढ़ा हूं सारे मेरी नजरों के सामने घूम रहे हैं। मुझे वहां रहना अच्छा लगेगा, मुझे लोगों से मिलना अच्छा लगेगा और मैं मेरठ के लोगों के लिए काम करूंगा।

पूरा विश्व राममय है…. अरुण गोविल…

बीजेपी से लोकसभा का टिकट मिलने पर अरुण गोविल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा । इस समय पूरा देश, पूरा विश्व राममय है।और रामलला का मंदिर कितने सालों की जद्दोजहद के बाद बना है।। ओवरआल माहौल बहुत एनर्जेटिक है, बहुत अच्छी ऊर्जा है। वो ऊर्जा जो भगवान राम हमें देते हैं।उस ऊर्जा से देश हमारा ओत-प्रोत है। ये देख कर अच्छा लग रहा है। हर चीज पॉजिटिव नजर आती है। काम तो इतने हुए हैं कि उनको गिनाया नहीं जा सकता। जितने काम हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री ने कर दिए हैं इन सालों में मुझे नहीं लगता कि उसके आगे एक जीरो भी लगाई जाए तो उतने सालों में उतने काम हो पाते।

 पीएम मोदी पर अरुण गोविल ने कही ये बात…

पीएम मोदी पर अरुण गोविल बोलते है इतना काम उन्होंने कर दिया है। उनकी जो इच्छा है विल पावर हो आज तक किसी नेता में देखने को नहीं मिलती।मुझे वो पॉलिटिशियन नजर ही नहीं आते अब तो।अब वो मुझे एक ऐसा कर्मठ आदमी नजर आते है। जो अपने देश के लिए,देश के लोगों के लिए,देश की महिलाओं के लिए कुछ भी करने को तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *