भोपाल में तीन बेटियों के साथ मां ने लगाई फांसी, दो की मौत, एक घायल

Bhopal News

Bhopal News:भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ फांसी लगा ली। फांसी लगाने से मां और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद की वजह से ये घटना हुई। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है।जैसी ही ये घटना लोगों को पता लगी हडकंप मच गया।महिला की तीसरी बेटी को रिश्तेदारों ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच से पता चलता है कि महिला अपने पति से परेशान थी और यही आत्महत्या की वजह हो सकती है।मृतक महिला की पहचान संगीता के रूप में हुई जो 28 साल की थी।

Read also-मोदी की गारंटी है कि बीजेपी कोयंबटूर में ड्रग्स और आतंकवाद को खत्म कर देगी – बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई

पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने कही ये बात…

थाना गुनगा के ग्राम रोडिया में आज प्रातः: लगभग साढ़े सात बजे पुलिस को एक सूचना मिली  एक महिला ने फांसी लगा ली है। जब पुलिस वहां पहुंची तो फिर पुलिस ने देखा कि केवल एक महिला नहीं बल्कि दो बच्चियां  भी मृत पड़ी थी।और उनके परिवार के लोगों ने उनको  उतार कर नीचे लिटा दिया । और एक बच्ची को घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया  गया । पंचनामा के उपरांत तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।अभी तक जो प्रारंभिक पूछताछ हुई है उसमें  ये जानकारी मिली की ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा खासकर के पति के द्वारा उससे तंग किया जाता था । फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *