RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार 30 मई को कहा कि वो देश के बाहर रुपया खाता खोलने की इजाजत देगा। ये कदम डोमेस्टिक करेंसी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूरी करेंसी बनाने की रणनैतिक योजना का हिस्सा है।
Read Also: CM केजरीवाल ने की बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील, कहा- एकजुट होकर दिल्लीवासियों को राहत दिलाएं
सेंट्रल बैंक ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि उभरते मैक्रो इकोनॉमिक एनवायरनमेंट के साथ फेमा (विदेशी विनिमय प्रबंधन कानून) ऑपरेटिंग फ्रेमवर्क के जुड़ाव पर जोर होगा। इसके साथ अलग-अलग दिशानिर्देशों को रेशनलाइजेशन बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।
आरबीआई ने कहा कि उसने 2024-25 के लिए रणनैतिक कार्ययोजना को अंतिम रूप दे दिया है। साथ ही एक्सटर्नल कमर्शियल बॉरोइंग (ईसीबी) ढांचे को सरल बनाने और ईसीबी और व्यापार क्रेडिट रिपोर्टिंग और अप्रूवल (स्पेक्ट्रा) परियोजना के लिए सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के फेज वन को शुरू करने का कॉन्सेप्ट रखा है।
Read Also: Bihar Weather: लू लगने से पोलिंग पार्टी के 5 सदस्यों समेत 9 लोगों की मौत
रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई डोमेस्टिक करेंसी को ग्लोबल लेवल पर मेन करेंसी में शामिल करने के लिए 2024-25 में भारत के बाहर रह रहे रेसीडेंट (पीआरओआई) को देश के बाहर रुपया खाता खोलने की अनुमति देगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
