अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा,’नरेंद्र मोदी लोकप्रिय नेता, फिर बनेंगे भारत के PM’

PM Modi, US congressman, Lok Sabha Elections 2024, PM Modi is going to win again, PM Modi popular, world news, pm modi popularity, Rich McCormick, प

Rich Mc Cormick- अमेरिकी सांसद रिच मैककॉर्मिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक लोकप्रिय नेता बताते हुए दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल कर वे एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि पीएम मोदी को बेहद लोकप्रिय नेता बताया। उन्होंने कहा कि वे हाल ही में भारत आए थे और उन्होंने पीएम मोदी और कई दूसरे सांसदों के साथ लंच किया और सभी राजनैतिक दलों में उनकी लोकप्रियता देखी। उन्हें लगता है कि पीएम मोदी की लोकप्रियता 70 फीसदी है और वे फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

Read also – कांग्रेस को हराने और बहुमत के साथ हैट्रिक बनाने को तैयार-महेंद्र भट्ट

अमेरिकी सांसद ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था, विकास, सभी लोगों के लिए सद्भावना उनके रणनैतिक संबंधों पर असर डालने जा रहा है।रिच मैककॉर्मिक ने कहा कि मोदी की लीडरशिप में भारत की अर्थव्यवस्था हर साल चार से आठ फीसदी तक बढ़ रहीहै। उनका मानना है कि उनकी अगुवाई में भारत ने कई चीजें चीन की तरह की हैं। उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने पर बड़ा फायदा मिलेगा क्योंकि कंपनियां भारत के बड़े बाजार में एंट्री करना चाहती हैं।

Read also- CAA के खिलाफ AASU का विरोध प्रदर्शन

मैककॉर्मिक ने कहा कि जब हम उन टेक्नोलॉजी को शेयर करते हैं, जिनपर हमें भरोसा है, तो हमें बस ये सुनिश्चित करना होगा कि हम इसे ऐसे इस्तेमाल करें जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो। उन्होंने कहा कि अच्छी बात ये है कि हम आक्रामक रुख नहीं देखते हैं जैसा कि हम चीन में देखतेहैं। उनके मुताबिक चीन जैसे देशों का विरोध करने के लिए भारत के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण रणनैतिक और सामरिक सहयोग देखते हैं जो निरंकुश हैं।

रिच मैककोर्मिक अनुभवी और इमरजेंसी रूम फिजिशियन हैं। वे जॉर्जिया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें भारतीय अमेरिकियों की बड़ी आबादीहै। वे सशस्त्र सेवाओं पर हाउस कमेटी और हाउस फॉरेन अफेयर्स कमेटी में काम करते
हैं.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *