Sanjay Raut: पार्टी अपने ‘दुश्मनों’ का समर्थन कर रही है- संजय राउत

mumbai-general,leader Sanjay Raut, MNS chief Raj Thackeray, Maharashtra Navnirman Sena, Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha polls, lok sabha election 2024, ,Maharastra news

Sanjay Raut- नेता संजय राउत ने बुधवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। इस दौरान राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि लोगों के मन में संदेह तब पैदा होता है जब महाराष्ट्र के गौरव की रक्षा के लिए बना एक संगठन अपने “दुश्मनों” का समर्थन करता है।

Read also- Delhi: CM केजरीवाल ने की सुप्रीम कोर्ट से याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील

राउत का ये बयान महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे की तरफ से राज्य में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित) के ‘महायुति’ गठबंधन को बिना शर्त समर्थन देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने की घोषणा के एक दिन बाद आया है।

Read also – Panjab: पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह के बेटे समेत शिमला में हेरोइन के साथ 5 लोग गिरफ्तार

राउत ने कहा कि मेरी पार्टी महाराष्ट्र के गौरव के लिए लड़ रही है। महाराष्ट्र से व्यवसायों को भगाया जा रहा है, मुंबई को तोड़ने और पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अगर महाराष्ट्र के गौरव के लिए बनी पार्टी महाराष्ट्र के दुश्मनों का समर्थन करती है तो लोगों के मन में संदेह पैदा होता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *