डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन नौवें ‘रायसीना डायलॉग’ के लिए दिल्ली पहुंचे

Raisina Dialogue: डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन बुधवार को दिल्ली में आयोजित नौवें रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भू-राजनीति और भू-रणनीति पर भारत के प्रमुख सम्मेलन ‘रायसीना डायलॉग’ का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। ये तीन दिवसीय आयोजन विदेश मंत्रालय की ओर से ‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ (ओआरएफ) के सहयोग से किया जा रहा है।

Read also-CM DHAMI ने मातृभाषा के प्रयोग पर जोर दिया और 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया

रायसीना डायलॉग का नौवां संस्करण 23 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 फरवरी को ‘डायलॉग’ का उद्घाटन करेंगे।”यूनान के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे और मुख्य भाषण देंगे।रायसीना डायलॉग में मंत्रियों, पूर्व राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों, सैन्य कमांडरों, उद्योग जगत, प्रौद्योगिकी जगत के दिग्गजों, शिक्षाविदों और रणनीतिक मामलों के विद्वानों समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि तीन दिन तक चलने वाले इस ‘डायलॉग’ में दुनिया भर के निर्णय लेने वाले दिग्गज और विचारक अलग-अलग प्रारूपों पर एक-दूसरे से बातचीत करेंगे।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *