PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

Sardar Patel Punyatithi, sardar patel death anniversary, sardar vallabhbhai patel 75th death anniversary, iron man of india sardar patel, pm modi tribute to sardar patel, sardar patel contribution to india, first home minister of india, integration of princely states, sardar patel biography, sardar patel role in indian independence, sardar patel legacy, bharat ratna sardar patel, unity of india sardar patel, national integration india, sardar patel remembrance, sardar patel history, देश News,

Sardar Patel Punyatithi:  पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री ने अपने ‘एक्स’ पर साझा किए पोस्ट में लिखा, “भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी 75वीं पुण्यतिथि पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने अपना जीवन देश को एकजुट करने के लिए समर्पित कर दिया।प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “कृतज्ञ राष्ट्र, एक अखंड और मजबूत भारतवर्ष के निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान को कभी नहीं भूल सकता।

Read also- Road Accident: कौशांबी में घने कोहरे की वजह से बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर,3 लोगों की मौत

शाह ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, मजबूत भारत के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन करता हूं।उन्होंने कहा, ‘‘सरदार पटेल ने खंड-खंड में बंटे आजाद भारत को तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एकीकृत कर मजबूत राष्ट्र का सुदृढ़ रूप दिया। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में मां भारती की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता एवं शांति की स्थापना को ही उन्होंने अपना जीवन लक्ष्य बनाया।Sardar Patel Punyatithi Sardar Patel Punyatithi Sardar Patel Punyatithi

Read also- Fake Rape Case Racket : अमरोहा में झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली करने वाला गिरोह बेनकाब, 4 आरोपी गिरफ्तार

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सहकारी आंदोलन को पुनर्जीवित कर महिलाओं, किसानों के स्वावलंबन से आत्मनिर्भर भारत की नींव रखने वाले सरदार पटेल राष्ट्रप्रथम के पथ पर ध्रुवतारे के समान हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।गुजरात के नडियाद में 1875 में जन्मे पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। देश के पहले गृह मंत्री के रूप में उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों का भारत संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सरदार पटेल का निधन 1950 में हुआ था।Sardar Patel Punyatithi

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *