Selja Kumari: प्रचार करने के लिए रणभूमि में उतरेगी कुमारी शैलजा

Selja Kumari: हरियाणा में अब तक प्रचार से दूर रही कुमारी शैलजा कल 26 सितंबर को एक बार फिर प्रचार अभियान शुरू करने वाली हैं। राहुल गांधी भी 26 सितंबर से हरियाणा में चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले हैं। कुमारी शैलजा (Selja Kumari) कई मुद्दों को लेकर नाराज चल रही थी और इसलिए अब तक चुनाव प्रचार से भी उनकी दूरी बनी हुई थी।

Read Also: AAP: संसद से महापुरुषों की तस्वीर हटाने पर क्या बोले संजय सिंह ?

बता दें, हरियाणा में चुनावी कैंपेन से अब तक दूर चल रही कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा 26 सितंबर से चुनाव मैदान में प्रचार अभियान की शुरूआत करेगी। कुमारी शैलजा करनाल के असंध में राहुल गांधी की रैली के दौरान भी मौजूद रहेंगी। शैलजा (Selja Kumari) के समर्थक मौजूदा कांग्रेस विधायक शमशेर सिंह गोगी को असंध विधानसभा क्षेत्र से फिर से मैदान में उतारा गया है। कुमारी शैलजा टोहाना के उम्मीदवार परमवीर सिंह के लिए एक जनसभा और हिसार में रामनिवास रारा के लिए दो चुनावी बैठके भी करेंगी।

कुमारी शैलजा  (Selja Kumari) कई मुद्दों को लेकर नाराज चल रही थी और इसलिए अब तक चुनाव प्रचार से भी उनकी दूरी बनी हुई थी। कुमारी शैलजा CM पद के लिए अपना दावा मजबूत करने के लिए उकलाना से चुनाव लड़ना चाहती थीं लेकिन उन्हें हाईकमान से हरी झंडी नहीं मिली। यह सीट हुड्डा के समर्थक नरेश सेलवाल को मिली। वहीं कुमारी शैलजा डॉ. अजय चौधरी के लिए नारनौंद का टिकट नहीं दिला पाईं। ये सीट भी हुड्डा समर्थक जसबीर सिंह को मिल गयी। इसके बाद कुमारी शैलजा (Selja Kumari) के खिलाफ की गई एक अपमानजनक टिप्पणी में माहौल और खराब कर दिया और कुमारी शैलजा ने चुनाव प्रचार से दूरी बना ली।

Read Also: Cyber Arrest: कैसे साइबर अरेस्ट के जरिए जाल में फंसाते है अपराधी ?

इस बीच BJP-मायावती और अन्य विरोधी पार्टियों ने कुमारी शैलजा के अपमान को चुनावी मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस की घेराबंदी शुरू कर दी। डैमेज कंट्रोल करने में जुटी कांग्रेस ने ना केवल कुमारी शैलजा को मनाया बल्कि उनके मुद्दों को सुलझाने का भरोसा भी दिया और इसके बाद कुमारी शैलजा ने चुनावी कैम्पेन में उतरने का ऐलान कर दिया है।अब 26 सितंबर को कुमारी शैलजा राहुल गांधी के साथ हरियाणा के चुनावी रण में हुंकार भरती नजर आयेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *