शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स शुक्रवार को एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस में गिरावट को देखते हुए 183 अंक टूट गया।
30 शेयरों वाला इंडेक्स 182.75 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,386.19 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 38.10 अंक या 0.24 प्रतिशत गिरकर 15,689.80 पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो सेंसेक्स पैक में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप पोजिशन पर रहा, इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा का स्थान रहा। वहीं दूसरी तरफ टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल और एनटीपीसी फायदा पाने वाले शेयरों में से थे।
रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख (रणनीति) बिनोद मोदी ने कहा कि मुख्य रूप से मुनाफावसूली जारी रहने के कारण घरेलू शेयर बाजार कमजोर रहा।
हालांकि, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स में चमक रही, जबकि टीसीएस के आय अनुमानों से चूकने के बाद आईटी इंडेक्स नरम रहा, उन्होंने कहा, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी की स्पीड दिखाई दे रही है क्योंकि बेहतर आय की संभावना ने निवेशकों को आकर्षित किया है।
एशिया में कहीं और, शंघाई, सियोल और टोक्यो में शेयर नेगेटिव मोड में समाप्त हुए, जबकि हांगकांग सकारात्मक था। यूरोप के स्टॉक एक्सचेंज बीच सेशन के सौदों में बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

