शहनाज गिल के खिलाफ इस सिंगर ने उगला जहर, बोली ‘क्या है टैलेंट?’ फिर शहनाज के फैंस ने लगाई ऐसे क्लास….

Shehnaaz gill news, शहनाज गिल के खिलाफ इस सिंगर ने उगला जहर, बोली ......

बिगबॅास सीजन-15 से निकलने के बाद पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल की एक अलग ही पहचान बन गई हैा साथ ही बिगबॅास की इतिहास की सबसे चहेती कंस्टेंन्टेंट के रूप में जानी जाती है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया में सिंगर सोना मोहापात्रा ने शहनाज के खिलाफ एक ट्विट किया है जिसमें साफ जाहिर होता है कि सिंगर मीटो के आरोपी शाजिद खान का समर्थन करने के लिए शहनाज गिल से नाराज होते हुए नजर आ रही है। सोना ने कई ट्विट किए है जिसमें उन्होंने शहनाज गिल के लेकर कई सवाल खड़े किए है।

बता दें कि शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान अजान की आवाज को सुनकर शहनाज परफार्मेंस को रोक देती है और इसी बात को लेकर सोना मोहापात्रा का रिएक्शन आ रहा है। दरअसल सोना ने ट्विट में लिखा है कि, ”शहनाज के ‘सम्मान’ के कार्य के लिए सभी ट्विटर प्रशंसा ने आज मुझे उसके ‘समर्थन’, ‘श्रद्धा’ और एक बहु आरोपी यौन अपराधी की ‘महिमा’ की याद दिला दी। जब साजिद खान को राष्ट्रीय टीवी पर मंच दिया गया। काश उसके पास बहनचारे के लिए भी सम्मान होता।”

आपको बता दें कि शहनाज गिल की फैन फालोइंग तो आप लोग जानते ही होंगे कि कितनी ज्यादा है कोई कुछ भी उनके खिलाफ कुछ भी पोस्ट करता है तो उनके फैंस तुरंत भड़क जाते हैं। दरअसल इसी वजह से सोना मोहापात्रा के पोस्ट से शहनाज के फैन ने उनको खरी खोटी सुना रहे हैं।

Read also:- मनीष सिसोदिया को मिली 5 दिन की CBI रिमांड, CBI की मांग पर कोर्ट ने लगाई मुहर

वहीं एक यूजर ने खरी खोटी सुनाते हुए लिखा है कि, ,”सोना काश आपके पास उन लोगों के लिए कोई जवाब होता, जो सच में साजिद खान को सपोर्ट कर रहे हैं, उनके पैर छू रहे हैं उन्हें गले लगा रहे हैं। तुम उन्हें कुछ क्यों नहीं कहती?” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है कि, ”बहन को नीचा दिखाकर बहनचारे की बात कर रही हो। काश आपके मन में बहन के लिए सम्मान होता”।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *