Shamli: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात बदमाश

Shamli: उत्तर प्रदेश के शामली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी कुख्यात बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को हुई मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश लखनऊ में मारे गए माफिया सरगना संजीव माहेश्वरी “जीवा” गिरोह का सदस्य था।शामली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एन पी सिंह ने पत्रकारों को बताया कि गुरुवार की देर शाम झिंझाना थाना क्षेत्र के माछरोली रोड पर माजरा के जंगल क्षेत्र में पुलिस की ये मुठभेड़ हुई।Shamli: 

Read Also- Bihar: PM मोदी ने समस्तीपुर में भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी

एसपी ने बताया कि एक लाख रुपये का कुख्यात इनामी बदमाश फैजल और उसके एक साथी ने शाम करीब सवा छह बजे वेदखेड़ी बाग के पास भैयादूज का पर्व मना कर लौट रहे बरनावी गांव के एक दंपति से कथित तौर पर लूटपाट की, उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और तीन हजार रुपये नकद लूट लिए।अधिकारी ने बताया कि जब दंपति ने विरोध किया, तो बदमाशों ने कथित तौर पर उन पर गोलियां चला दीं और झिंझाना की ओर भाग गए।

Read Also- कुरनूल बस हादसा: PM मोदी ने दर्दनाक हादसे पर जताया दुख, अनुग्रह राशि की घोषणा की

पुलिस के मुताबिक झिंझाना थाने और जिले की स्वाट इकाई की पुलिस टीमों ने चेकिंग अभियान के दौरान आरोपियों को रोका, जिसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई जिसमें फैसल को गोली लग गई जबकि एक बदमाश मौके से भाग गया।पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दीपक नाम का एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी बदमाश और सिपाही को ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में शामली के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने फैसल को मृत घोषित कर दिया।Shamli: 

कांस्टेबल दीपक का इलाज जारी है ।एसपी ने बताया कि फैसल पर लूट, रंगदारी और हत्या के 24 से अधिक मामले दर्ज थे और वह शामली जिले में तीन मामलों में वांछितथा।उन्होंने बताया कि उसके पास से एक लूटी हुई मोटरसाइकिल, दो तमंचे और कारतूस सहित दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।Shamli: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *