बंगाल में भारी बहुमत से जीती ममता पर नंदीग्राम के संग्राम में शुभेंदु की जीत पर हंगामा जारी

दिल्ली ( प्रदीप कुमार) :  सामने आए 5 राज्यों के नतीजे जिसमें से बंगाल में ममता बनर्जी भारी बहुमत से जीती  पर नंदीग्राम के संग्राम में ममता की  हार के बाद से शुभेंदु की जीत पर हंगामा जारी है।

 

बंगाल में प्रचंड बहुमत से जीती ममता नंदीग्राम में हार गई है जिस पर ममता ने कहा है कि वह कोर्ट में जाएगी हांलाकि उन्होंने अपनी हार को स्वीकारा है लेकिन इसी बीच शुभेंदु के काफिले पर पथराव की खबरें भी सामने आई है । बता दें की नंदीग्राम की हार के बाद TMC  के कार्यकर्ताओं में गुस्सा था जिसके चलते ही यह हमला हुआ ।

 

ALSO READ – यूपी में अब 60 दिन की जमानत पर रिहा होंगे कैदी

 

जिस पर शुभेंदु अधिकारी ने ट्वीट कर कहा है कि दीदी बंगाल में आतंक व भय का माहौल बनाना चाहती है इसके साथ ही काफिले पर TMC  द्दारा किए गए हमले की आलोचना करते हुए शुभेंदु ने कायरतापूर्ण हमला बताया । हमले का बाद से ही बंगाल में अफरा तफरी का माहौल जारी है ।

 

 

बता दें   ममता को, तृणमूल छोड़कर बीजेपी में गए शुभेंदु अधिकारी ने 1956 वोट से हराया है । रात 11 बजे आए नतीजों के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी को कुल 1 लाख 10 हजार 764 वोट मिले जबकि ममता बनर्जी को 1 लाख 8 हजार 808 वोट ही मिल सके।बंगाल में जीती लेकिन नंदीग्राम में हारी ममता के इस चुनावी नतीजे को लेकर बंगाल में नई लड़ाई दिख रही है ।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *