भारत-पाक तनाव पर सिंगापुर ने जताई गंभीर चिंता, संयम बरतने की अपील की

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: सिंगापुर ने कहा है कि वो भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे “सैन्य तनाव” को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है और उसने दोनों पक्षों से तनाव कम करने की अपील की है।22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया था। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है।पाकिस्तान ने शुक्रवार रात भी जम्मू कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत में 26 जगहों को निशाना बनाकर ड्रोन हमलों की कोशिश की।

Read also- जम्मू में घुसपैठ की कोशिश कर रहे सात आतंकवादियों को BSF ने मार गिराया

सिंगापुर के विदेश मंत्रालय (एमएफए) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, “22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य टकराव को लेकर सिंगापुर गंभीर रूप से चिंतित है।इसमें कहा गया है, “हम दोनों पक्षों से कूटनैतिक माध्यमों से तनाव कम करने और सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील करते हैं।सिंगापुर ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की थी, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी।सात मई को, विदेश मंत्रालय ने सिंगापुर के लोगों को भारत में जम्मू कश्मीर और पाकिस्तान की सभी गैर जरूरी यात्राओं को टालने की सलाह दी थी।

Read also- 26/11 Mumbai Terror Attack: तहव्वुर राणा को 6 जून तक तिहाड़ भेजा गया

दोनों देशों के बीच अस्थिर सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, “यात्रियों को विशेष रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच सीमावर्ती क्षेत्रों में सावधानी बरतनी चाहिए।”विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में रहने वाले सिंगापुर के लोगों को सतर्क रहने और व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए सभी जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है, जिसमें बड़ी भीड़-भाड़ से बचना, स्थानीय समाचारों पर बारीकी से नजर रखना और स्थानीय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करना शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *