भारत-पाक विवाद के बीच गुजरात में अंबाजी मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अलर्ट मोड में प्रशासन

Gujarat News:

Gujarat News: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा में अंबाजी मंदिर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के कई बल पूरे शहर में तैनात हैं।बनासकांठा जिला हाई अलर्ट पर है क्योंकि ये पाकिस्तान की सीमा से सटा हुआ है।

Read also-भारत-पाक तनाव पर सिंगापुर ने जताई गंभीर चिंता, संयम बरतने की अपील की

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में बुधवार तड़के भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया है।इन ठिकानों में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *