जम्मू कश्मीर: पाक गोलाबारी में सरकारी अधिकारी की मौत, दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Jammu and Kashmir:

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तानी गोलाबारी में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के एडिशनल डिप्टी कमिश्नर राज कुमार थापा और उनके दो कर्मचारी राजौरी शहर में उनके आवास पर तोप के गोले से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थापा के निधन पर शोक व्यक्त किया।उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजौरी से विनाशकारी समाचार। हमने जम्मू-कश्मीर प्रशासन सेवा के एक समर्पित अधिकारी को खो दिया है। शुक्रवार को वह डिप्टी सीएम के साथ जिले में घूम रहे थे और मैंने जिस ऑनलाइन बैठक की अध्यक्षता की थी, उसमें शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज अधिकारी के आवास पर पाकिस्तानी गोलाबारी हुई, जिसमें राजौरी शहर को निशाना बनाया गया, जिसमें हमारे अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थप्पा की मौत हो गई। इस भयानक जानमाल के नुकसान पर दुख को व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *