प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति माइली से बातचीत की, कई मुद्दों पर हुई सीधी बात

 PM Modi in Argentina: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के साथ शनिवार को व्यापक चर्चा की, जिसमें महत्वपूर्ण खनिज, व्यापार-निवेश और ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।पीएम मोदी पांच देशों की अपनी यात्रा के तीसरे चरण में दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को ब्यूनस आयर्स पहुंचे थे।ऐसा समझा जाता है कि अपनी वार्ता में मोदी और मिलेई ने मुख्य रूप से व्यापार, निवेश, ऊर्जा, कृषि और महत्वपूर्ण खनिजों समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में भारत-अर्जेंटीना संबंधों को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया... PM Modi in Argentina

Read also- ग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट भारत के खिलाफ बाकी टी20 मैचों से बाहर, पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है भारत

दोनों पक्ष व्यापार, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, तेल और गैस, परमाणु ऊर्जा, कृषि, सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं। भारत और अर्जेंटीना के बीच खनिज संसाधन क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग है। खास तौर पर लिथियम में , जो भारत के हरित ऊर्जा परिवर्तन के लिए एक महत्वपूर्ण घटक है।

Read also- हेयर सीरम या फिर फेस सीरम आपकी सेहत के लिए कितने सही? ये हो सकते हैं नुकसान

खनिज संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर अगस्त 2022 में हस्ताक्षर किए गए थे। समझौता ज्ञापन के ढांचे के तहत गठित संयुक्त कार्य समूह की पहली बैठक जनवरी में हुई थी। भारत और अर्जेंटीना के बीच द्विपक्षीय व्यापार में तेजी आई है। वर्ष 2021 और 2022 में भारत अर्जेंटीना का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार था

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *