UK: एशियाई अमेरिकी रिपब्लिकन गठबंधन ने किया पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन

UK: Asian American Republican Coalition supports former President Donald Trump, uk news in hindi

UK: एशियाई अमेरिकी रिपब्लिकन गठबंधन ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने का ऐलान किया है। समर्थन के पीछे गठबंधन ने तर्क दिया कि डोनाल्ड ट्रम्प मौजूदा समय में चल रहे दो युद्धों- यूक्रेन और गाजा को खत्म कर सकते हैं। एशियाई अमेरिकी रिपब्लिकन गठबंधन के संस्थापक और अध्यक्ष हेमंत भट्ट ने पीटीआई वीडियो को बताया कि आम धारणा ये है कि ज्यादातर अमेरिकी भारतीय डेमोक्रेट हैं, लेकिन वो ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि कई ऐसे लोग भी हैं जो रिपब्लिकन हैं।

Read Also: UK: डेलावेयर सीनेटरों ने पहली बार बैसाखी मनाने के लिए बनाई भांगड़ा टीम

एशियाई अमेरिकी रिपब्लिकन गठबंधन का गठन 2018 में न्यू जर्सी में हुआ था। हेमंत भट्ट ने कहा कि गठबंधन ने इमिग्रेशन और राष्ट्रीय सुरक्षा पर उनके रुख की वजह से आने वाले चुनावों में ट्रम्प का समर्थन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि युद्ध खत्म हो और वो लीगल इमिग्रेशन के पक्ष में हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन करने की दूसरी वजह देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि अमेरिका पर कर्ज बढ़ता जा रहा है और महंगाई भी बहुत ज्यादा हो गई है।


एशियाई अमेरिकी रिपब्लिकन गठबंधन के संस्थापक और अध्यक्ष हेमंत भट्ट ने कहा कि एक आम धारणा है कि ज्यादातर भारतीय अमेरिकी डेमोक्रेट हैं। हम ये बताने की कोशिश कर रहे हैं कि ऐसे कई और लोग हैं जो रिपब्लिकन हैं और जो इस देश में विश्वास करते हैं, वे कंजरवेटिव हैं। इसलिए हम हमेशा उन्हें ये संदेश देने की कोशिश करते हैं कि हम रिपब्लिकन हैं। हम इमिग्रेशन पॉलिसी के लिए ट्रम्प का समर्थन कर रहे हैं। वो हमेशा कहते हैं कि इस देश में लीगल तरीके से आओ, अवैध रूप से यहां मत आओ।

Read Also: Bihar News: लिच्छवी एक्सप्रेस से टकराया ट्रैक्टर, बड़ा हादसा होने से बचा..

दूसरा, विदेश नीति है। हम अब इतने सारे देशों में लोगों में पूरी तरह से अपमानित हैं। लोग अब वो सम्मान नहीं देते जो पहले देते थे। अगर राष्ट्रपति ट्रम्प उत्तर कोरिया जा सकते हैं और तानाशाह से बात कर सकते हैं, अगर राष्ट्रपति ट्रम्प पुतिन से बात कर सकते हैं, अगर राष्ट्रपति ट्रम्प बाकी चीजें कर सकते हैं, जो वास्तव में इस दुनिया की शांति के लिए अच्छी है तो ये युद्ध नहीं हो सकता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *