Paris Olympics में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Paris Olympics 2024:

Paris Olympics 2024 Shooting : पेरिस ओलंपिक से भारत के लिए बड़ी खबर सामने आई। 22 साल की मनु भाकर ( Manu Bhaker ) ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रचा दिया । शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वो ओलंपिक के शूटिंग इवेंट में पदक जीतने वाली  पहली भारतीय महिला निशानेबाज हैं। एक समय वो सिल्वर मेडल के करीब थीं। लेकिन, एक शॉट से वो रजत पदक से चूक गईं और ब्रॉन्ज मेडल से उन्हें संतोष करना पड़ा।

पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक – ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रचने के बाद मनु भाकर ने कहा, मैंने बहुत प्रयास किया। मैं अपनी पूरी ताकत से लड़ रही थी,यहां तक कि अंत तक भी। हालांकि, उन्हें इस बात से जरूर थोड़ी मायूसी हुई कि वो ब्रॉन्ज मेडल ही जीत सकी। हालांकि, उन्होंने कहा कि लेकिन खुश हूं कि कम से कम देश के लिए कांस्य पदक तो जीत सकी।

Read also-फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आई कांवड़ियों की गाड़ी,एक की मौत और कई घायल

Read Also: भारत में भी शुरु होगा सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम, जानें कैसे करेगा काम?

मनु भाकर ने रचा इतिहास – मनु भाकर ने ओलंपिक में मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट  में 221.7 के  स्कोर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया । इस स्पर्धा का स्वर्ण व रजत पदक दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने जीता। शूटिग में ओह ये जिन ने 243.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता वहीं  किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। बता दें कि मनु भाकर ने पदक जीतकर 12 साल के सूखे को भी खत्म किया। 2012 लंदन ओलंपिक में गगन नारंग और विजय कुमार ने शूटिंग में पदक जीता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *