Sport News: अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को किया अलविदा, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम इंडिया को दिलाई शानदार जीत

Sport News

Sport News:ऑस्ट्रेलिया में 2020- 21 दौरे पर भारतीय टीम को टेस्ट श्रृंखला में अपनी कप्तानी में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले भारत के सीनियर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को यह कहकर अलविदा कह दिया कि आगे बढ़ने का सही समय आ गया है।भारत के लिए 2013 में पदार्पण करने वाले 38 वर्ष के रहाणे ने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 खेले हैं। वह 2023 में वेस्टइंडीज में टेस्ट श्रृंखला के बाद भारत के लिए नहीं खेले है।Sport News:

Read Also- Bihar: बिहार ट्रांसजेंडर बोर्ड ने मोदी के नाम पर मंदिर बनाने के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी

उन्होंने इस साल आईपीएल के दौरान भी हालांकि कहा था कि उन्होंने वापसी की उम्मीद छोड़ी नहीं है।उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश में कहा ,‘‘ जीवन का सत्य यही है कि हर शुरूआत का एक अंक होता है। जब समय आ जाए तो आपको उसका सम्मान करके आगे बढ़ जाना चाहिए। मैने बल्लेबाजी में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और मुझे इसका महत्व पता है।Sport News:

दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं में क्रिकेट कमेंट्री करने वाले रहाणे ने कहा कि वह खेल से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा,‘‘ मैने हमेशा से एक ही नियम माना है कि अपने से पहले टीम और देश को रखना है। मैने पूरी ईमानदारी से क्रिकेट खेला है। प्रथम श्रेणी क्रिकेटर के तौर पर मेरे पदार्पण से आज तक भारतीय क्रिकेट ने काफी प्रगति की है।Sport News:

मुझे गर्व है कि मैं पिछले 20 साल से इसका हिस्सा रहा हूं ।’’रहाणे ने कहा,‘‘भारतीय क्रिकेट के साथ मेरा अध्याय खत्म हो रहा है लेकिन खेल के साथ नहीं। मैं अगली पीढ़ी की मदद करना चाहता हूं और उन मूल्यों को साझा करना चाहता हूं जो क्रिकेट ने मुझे सिखाये हैं।’’Sport News:

Read Also-Business: महिंद्रा एंड महिंद्रा का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 34 प्रतिशत बढ़कर 5,455 करोड़ रुपये

उन्होंने कहा,‘‘मुझे आज लग रहा है कि आगे बढ़ने का सही समय है इसलिए मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं ।’’ रहाणे ने टेस्ट क्रिकेट में 12 शतक और 26 अर्धशतक के साथ 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए। इसके अलावा 90 वनडे में 35. 26 की औसत से तीन शतक और 24 अर्धशतक के साथ 2962 रन जोड़े।Sport News:

टी20 में उन्होंने 375 रन बनाए हैं ।रहाणे के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 का ऑस्ट्रेलिया दौरा थी जब नियमित कप्तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में उन्होंने सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम की अगुवाई की और तमाम कयासों को धता बताते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से हराया।रहाणे ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजाइंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेला है।केकेआर ने उन्हें कप्तानी से फारिग कर दिया है। रहाणे ने कहा कि उनके नाम का आशय होता है ‘जिसे हराया नहीं जा सके’ लेकिन क्रिकेट ने उन्हें सिखाया कि हार से बचा नहीं जा सकता ।Sport News:

उन्होंने कहा,‘‘ इस सफर में कई बार हारे और कई बार जीते लेकिन क्रिकेट खेलने का आनंद, जीवनभर की यादें मेरे कैरियर का सबसे बड़ा संतोष रहा।’’रहाणे ने 2024- 25 सत्र में मुंबई की कप्तानी की । उनकी कप्तानी में मुंबई ने 2023- 24 में रणजी ट्रॉफी जीती थी। Sport News:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *