यात्रियों के सीढ़ी पर फिसलने से दूसरे लोग भी गिरे और भगदड़ मची, अब हालात सामान्य

#stampedeinnewdelhi, #stampedeatnewdelhirailwaystation, #newdelhirailwaystationstampede, #delhistationstampede, #mahakumbhmela #stampedeatnewdelhirailwaystation, #newdelhistation

Stampede In New Delhi: उत्तर रेलवे के सीपीआरओ ने रविवार को कहा कि एक यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14-15 को जोड़ने वाली सीढ़ी पर फिसल गया, जिससे एक के ऊपर एक लोग गिर गए और भगदड़ मच गई। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ, हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, “ये दुखद घटना है कल रात की, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 14-15 , उसकी तरफ जो सीढ़ियां आती हैं फुटओवर ब्रिज से, उन्हीं सीढ़ियों के आस-पास की ये घटना है.Stampede In New Delhi

Read also –केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मुंबई में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का किया नेतृत्व

क्या हुआ कि प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर मगध एक्सप्रेस खड़ी थी और प्लेटफॉर्म 15 पर जम्मू की तरफ जाने वाली उत्तर संपर्क क्रांति खड़ी थी। इसी दौरान फुट-ओवर ब्रिज से जो सीढ़ियां प्लैटफॉर्म की तरफ आती हैं, इस पर एक पैसेंजर के फिसलने की वजह से उनके पीछे जो पैसेंजर थे वो इसकी चपेट में आ गए और ये दुखद घटना घटित हुई। इसकी जांच उच्च स्तरीय द्वारा की जा रही है।

Read also- नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में हुई भगदड़ पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी? सरकार से कर दी ये दो बड़ी मांगें

उन्होंने ये भी कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हालात अभी पूरी तरह से सामान्य है।नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ में मरने वालों की संख्या 18 पहुंच गई है और 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *