Stray Dogs: सुप्रीम कोर्ट में डॉग लवर्स की बड़ी जीत, राहुल गांधी ने किया फैसले का स्वागत

Stray Dogs

Stray Dogs: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के संशोधित निर्देशों का स्वागत किया और कहा कि ये पशु कल्याण और जन सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ये भी कहा कि ये दृष्टिकोण न केवल करुणा से ओतप्रोत है बल्कि वैज्ञानिक विवेक वाला भी है।Stray Dogs:

Read also- Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ मैं आवारा कुत्तों पर उच्चतम न्यायालय के संशोधित निर्देशों का स्वागत करता हूं, क्योंकि ये पशु कल्याण और सार्वजनिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।उन्होंने कहा, ‘‘ये दृष्टिकोण करुणा से ओत प्रोत होने के साथ-साथ वैज्ञानिक तर्क वाला भी है।’’Stray Dogs:

Read also-दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों से छोड़े जाने पर रोक संबंधी अपने 11 अगस्त के निर्देश में शुक्रवार को संशोधन किया और कहा कि पकड़े गए कुत्तों का बंध्याकरण किया जाए, उनका टीकाकरण किया जाए और उन्हें वापस उन्हीं क्षेत्रों में छोड़ दिया जाए जहां से उन्हें पकड़ा गया था।न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ ने स्पष्ट किया कि रेबीज से संक्रमित या इस बीमारी का संक्रमण होने की आशंका वाले और आक्रामक व्यवहार वाले कुत्तों पर ये आदेश लागू नहीं होगा।Stray Dogs:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *