स्त्री 2 ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बनी 600 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म

Stree 2 day 40 collection, stree 2 today collection, box office collection, box office report, bollywood, national, stree 2, स्त्री 2 दिन 40 का कलेक्शन, स्त्री 2 का आज का कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, बॉलीवुड, नेशनल, स्त्री 2

Stree 2 : ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी ‘स्त्री 2’ ( Stree 2 ) घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के मुताबिक 15 अगस्त को रिलीज होने के बाद से फिल्म ने भारत में 604.22 करोड़ रुपये की कमाई की है।एक्स पोस्ट में बैनर ने कहा कि अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी और नीरेन भट्ट की लिखी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने घरेलू स्तर पर 713 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Read also – दो दिवसीय महाराष्ट्र के दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, चुनावी रणनीति को लेकर BJP पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

मैडॉक फिल्म्स ने एक्स पोस्ट में लिखा- “स्त्री 2 ने 600 करोड़ रुपये के क्लब की शुरुआत की, ये इस मील के पत्थर तक पहुंचने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई! आपके अटूट प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।पिछले हफ्ते इस फिल्म ने 2023 में रिलीज़ हुई “जवान” के हिंदी वर्शन के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया था। जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फ़िल्म का खिताब अपने नाम किया था।

Read also- मेगा स्टार चिरंजीवी का नाम गिनीज रिकॉर्ड में हुआ शामिल, आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM ने जताई खुशी

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान पर पिक्चराइज्ड फिल्म “जवान” ने पिछले साल सितंबर में रिलीज होने के बाद भारत में 582 करोड़ रुपये की कमाई की थी।बता दें, ‘स्त्री 2’ साल 2018 में आई फिल्म “स्त्री” का सिक्वल है। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना लीड रोल में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *