राजस्थान के स्कूल में मोबाइल फोन नहीं यूज कर सकेंगे स्टूडेंट्स और टीचर – ये है वजह

Ban On Mobile Phones In School

Ban On Mobile Phones In School: राजस्थान सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूल में शिक्षकों के मोबाइल फोन ले जाने पर रोक लगाने का फैसला किया है। राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने  बताया, “मोबाइल अब बीमारी बन गया है। स्कूलों में कई शिक्षक शेयर बाजार और बाकी चीजों में लगे रहते हैं। इसलिए हमने फैसला किया है कि कोई भी स्कूल में मोबाइल फोन लेकर नहीं जाएगा।”हालांकि, आपात स्थिति में प्रिंसिपल का फोन खुला रहेगा।बच्चों की पढ़ाई में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए ये फैसला लिया गया है।राजस्थान में कुल 70961 सरकारी स्कूल हैं।

Read also-Uttarakhand के लिए गर्व का पल, Haridwar की मनीषा का हॉकी टीम में चयन

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा मोबाइल एक बीमारी सा हो गया है। विद्यालयों में कई अध्यापक चाहे वे महिला या पुरुष हों, शेयर मार्केट देखते रहते हैं, पता नहीं कौन सा चीज देखते रहते हैं, लगभग उसमें उलझे रहते हैं। तो हमने कहा कि अब कोई भी अब विद्यालय के अंदर मोबाइल लेकर नहीं जाएगा।”

“यदि जाता है गलती से, तो प्रिंसिपल की निगरानी में रखेगा।केवल प्रिंसिपल का मोबाइल खुला रहेगा ताकि कोई इमरजेंसी हो जाए किसी के यहां तो प्रिंसिपल पर फोन आएगा और वो इत्ला कर देगा या बात करवा देगा। इसके कारण से जो बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा था, वो भी बचेगा।”

Read Also: Festivals 2024: होली के रंग में रंगा अमेरिका, लोगों ने लिया भारतीय पकवानों का आनंद

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *