महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, देवेंद्र फडणवीस ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

Devendra Fadnavis Oath:  महाराष्ट्र में बीजेपी विधायक दल के नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक ‘‘तकनीकी व्यवस्था’’ है और वे अपने सहयोगी एकनाथ शिंदे और अजित पवार को साथ लेकर राज्य में नयी ‘महायुति’ गठबंधन सरकार चलाएंगे। देवेंद्र फडणवीस ने महायुति के दूसरे नेताओं के साथ राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।राज्यपाल ने फडणवीस को अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। उनके साथ शिंदे और अजित पवार भी थे।

Read also- AAP विधायक नरेश बालियान मकोका मामले में गिरफ्तार, जबरन वसूली मामले में मिली फौरी राहत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी रहेगें मौजूद-  फडणवीस ने बताया कि गुरुवार को शाम साढ़े पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में वे और दो उप-मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि हालांकि ये अभी तय नहीं हुआ है कि कितने मंत्री शपथ लेंगे।फडणवीस ने कहा कि उन्होंने मंगलवार शाम शिंदे से मुलाकात कर उन्हें सरकार में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। हालांकि, वर्तमान में कार्यवाहक मुख्यमंत्री शिंदे से जब पूछा गया कि क्या वे सरकार में शामिल होंगे, तो उन्होंने कोई साफ जवाब नहीं दिया।जुलाई 2022 से ‘महायुति’ सरकार के मुख्यमंत्री रहे शिवसेना अध्यक्ष शिंदे ने कहा कि शाम तक इंतजार करें।

उप-मुख्यमंत्री के रूप में… अजित पवार ने बीच में ही कहा कि वे (उप-मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ लेने जा रहे हैं, जिस पर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।शिंदे ने उसी लहजे में चुटकी लेते हुए कहा कि उनके (अजित पवार) पास अनुभव है और वे सुबह के साथ-साथ शाम को भी शपथ ले सकते हैं।शिंदे का इशारा साफ तौर से अजित पवार के तड़के शपथ लेने की ओर था, जब 2019 में बीजेपी और उनके नेतृत्व वाले एनसीपी गुट ने ‘‘अल्पकालिक’’ सरकार बनाई थी।

Read also- Amritsar: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, बाल- बाल बचे बादल..हमलावर गिरफ्तार

सरकार एकजुट होकर करेगी काम –  अजित पवार ने कहा कि नई सरकार एकजुट होकर काम करेगी। वहीं शिंदे ने कहा कि वे अपने ढाई साल के कार्यकाल से संतुष्ट हैं, जिसके दौरान कल्याणकारी उपायों और विकास के एजेंडे को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाया गया।शिंदे ने कहा कि सभी मिलकर एक टीम के रूप में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारी जनादेश की वजह से महायुति की जिम्मेदारी बढ़ गई है।महायुति’ गठबंधन ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में 288 में से 230 सीटें जीतकर भारी जीत हासिल की थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *