अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों में प्रतिबंधों के कारण वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत से नहीं हो पाई रवाना

T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026: अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों पर लगे प्रतिबंधों के कारण टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से से बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत से रवाना नहीं हो पाई है।क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा है कि वे खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।खाड़ी क्षेत्र में हवाई सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी नुकसान की खबर है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है।T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026 T20 World Cup 2026

Read also- Holi 2026: रंग, प्रेम और उल्लास का महापर्व, अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, ‘‘सीडब्ल्यूआई ये बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2026) से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण भारत से रवाना नहीं हो पाई।वेस्टइंडीज की टीम को कोलकाता में खेले गए सुपर आठ के करो या मरोे मैच में भारत से हार का सामना करना पड़ा था।सीडब्ल्यूआई ने बयान में कहा कि वर्तमान स्थिति में हमारे प्रशंसकों, परिवारों और हितधारकों की समझ और चिंता के लिए सीडब्ल्यूआई आभारी है।

Read also- Plastic Cup में गरम चाय पीना पड़ सकता है भारी, जानिए सेहत पर कितना बड़ा खतरा

वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी भी भारत से निकल नहीं पाए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोमवार को पुष्टि की कि टीम दिल्ली में ही है।उसने कहा कि यात्रा की नई व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक्स पर जारी बयान में कहा, ‘‘टीम को दुबई के रास्ते स्वदेश लौटना था, लेकिन मध्य पूर्व में बदलती स्थिति के कारण प्रमुख पारगमन मार्ग बाधित हो जाने से यात्रा कार्यक्रम पर असर पड़ा है।आईसीसी वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ काम कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *