दूसरों को इंप्रेस करने के चक्कर में शख्स ने किया आग के ऊपर डांस, स्टंट के दौरान हवा हुई टाइट

आज के समय में हर किसी को फेमस और वायरल होने के चक्कर में कुछ भी करने के लिए तैयार है साथ ही दूसरों को इंप्रेस करने के लिए हर किसी के ऊपर कुछ अलग करने का क्रेज सवार रहता है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो नाम कमाने के चक्कर में अजीबोगरीब हरकत कर देते हैं, जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। लेकिन इनमें कुछ को कामयाबी मिल जाती है, और कुछ सोशल मीडिया में मजाक बन के रह जाते हैं। इतना ही नही बल्कि कुछ के साथ अनहोनी भी हो जाती है। इसी तरह के सोशल मीडिया पर काफी वीडियो शेयर होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

https://twitter.com/ProfesorCaos5/status/1612955626128146439?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1612955626128146439%7Ctwgr%5E9cc4df777bb67003f89fd47bba26f7471c3effbd%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Ftrending%2Fboy-dance-on-bonfire-see-what-happen-next-au146-1676598.html

क्योंकि स्टंट करना भी हर किसी के बस की बात नहीं है, दरअसल इसे करने के लिए पहले से काफी प्रैक्टिस और मेहनत करने की जरूरत होती है। तब कहीं जाकर आप कोई स्टंट करने के लिए तैयार हो पाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जो सामने वाले को इंप्रेस करने के चक्कर में अपनी जान से खेलने लगते हैं। वहीं आप इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए जहां ये शख्स आग से खेलना शुरू कर देता है और बाद में जो उसके साथ होता है वो बहुत ही हैरान कर देने वाला है। आइये देखते हैं

वीडियो में आप देख सकते हैं कि आग जल रही है और युवक ठंड से बचने के लिए आग के पास खड़ा हुआ है लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा होता है  कि उसके सामने उसका दोस्त कैमरा लेकर जैसे ही आता है उसे कैमरे को देखकर पता नहीं क्या हो जाता है और वह आग के ऊपर खड़े होकर डांस करने लगता है। देखते ही देखते आग की तेज लपटें होने के कारण शख्स की शर्ट और पेंट में आग लग जाती है। और अपने बॅाडी पर लगी आग को देखकर वह शख्स वहां से भागने लगता है।

Read also:- UP के पूर्व CM अखिलेश यादव ने जोशीमठ मामले में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला

आग बुझाने की कोशिश करने लगता है। लेकिन इतनी जल्दी आग नही बुझती है। और वह शख्स अपनी जान बचाने के लिए जल्दी से अपनी शर्ट को उतारकर फेक देता है। वही पैंट में लगी आग को बुझाने के लिए वह जमीन पर खुद को रगड़ने लगता है लेकिन आग फिर तब भी नहीं बुझती है। इसके बाद युवक पास में ही बने स्विमिंग पूल में कूद जाता है। फिर उसके बाद उसके कपड़ो में लगी आग बुझती है। फिर बाद में युवक हंसते हुए बाहर आता जाता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *