मध्य प्रदेश के शहडोल में खनन माफिया का आतंक- ASI की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या

Shahdol ASI Murder Case

Shahdol ASI Murder Case: मध्य प्रदेश के शहडोल दिल दहला देने वाली खबर सामने आई बता दें कि रेत का अवैध खनन रोकने के लिए पहुंचे एएसआई (ASI) की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या कर दी गई। जैसे ही ये घटना पुलिस महकमे में पता लगी हड़कंप मच गया।पुलिस अधिकारी ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बडोली गांव में रविवार की रात को हुए इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read also-Radhika Khera: लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को एक और झटका, राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के शहडोल (Shahdol) में एएसआई (ASI) महेंद्र बागरी की हत्या के मामले में आरोपियों पर रविवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपियों के घरों और रेत माफियाओं के किए गए अवैध निर्माण को प्रशासन ने ढहा दिया।जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने बालू माफिया सुरेंद्र सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रविवार को अवैध रूप से खनन की गई रेत के परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर एक एएसआई (ASI)  की मौत के बाद प्रशासन ने ये कार्रवाई की। ड्राइवर राज रावत और वाहन चला रहे आशुतोष सिंह को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जानकारी शेयर करके  बताया कि वाहन मालिक सुरेंद्र सिंह फिहलाल फरार है आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Read Also: Delhi Vada Pav Girl: पुलिस ने हटाया ‘वड़ा पाव गर्ल’ का स्टाल, बंद हो गए रोजगार के द्वार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *