पंपोर में सीआरपीएफ टीम पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद और 5 घायल

श्रीनगर– सोमवार को भी पुलवामा के पंपोर में कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन  के रोड ओपनिंग ड्यूटी पर तैनात जवानों पर आतंकियों ने फायरिंग करते हुए हमला किया।  इस आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं। इलाके को घेर लिया गया है और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बता दें कि दक्षिण कश्मीर के जिला पुलवामा में आतंकवादियों ने तंगन बाइपास मार्ग पर पुलिस और सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी पर पर घात लगाकर हमला कर दिया है। इस हमले में सीआरपीएफ की 110 बटालियन के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शहीद सीआरपीएफ जवानों की पहचान चालक धीरेंद्र और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है।


करीब 25 मिनट तक फायरिंग हुई और उसके बाद आतंकी भाग निकले हैं। पुलिस को उम्मीद है कि आतंकी ज्यादा दूर नहीं गए हैं। वे आसपास ही किसी जगह छिपे हैं। हालांकि सुरक्षाबलों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर फरार आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है। हमले में दो से तीन आतंकियों के शामिल होने की बात कहीं जा रही है। वहीं घायल जवानों को 92 बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Also Read: दिल्ली हिंसा- पटियाला हाउस कोर्ट ने उमर खालिद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

गौरतलब है कि 27 सितंबर को पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के संबूरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि 2-3 आतंकियों के छिपे हुए हैं। इसके बाद आपरेशन में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी शामिल हो गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *