(प्रदीप कुमार)-राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों और अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने पूर्व लोक सभा अध्यक्ष जी.एम.सी. बालयोगी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह, लोक सभा और राज्य सभा सचिवालय के अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
Read also-खुद के लिए नहीं मिल पाता समय? फॉलो करें सिर्फ 5 मिनट का ये ब्यूटी रूटीन
श्री बालयोगी बारहवीं लोक सभा के अध्यक्ष थे और उन्हें तेरहवीं लोक सभा का अध्यक्ष भी पुनः चुना गया। वह दसवीं लोक सभा के सदस्य भी थे। इससे पूर्व, वह आंध्र प्रदेश विधान सभा के सदस्य और आंध्र प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी थे।श्री बालयोगी का 3 मार्च, 2002 को आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

