दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले हो जाए सावधान, ब्लू लाइन पर सफर करना पड़ सकता है भारी

Delhi metro hindi news, दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले हो जाए सावधान, Total tv |

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वालो को हो सकती है परेशानी। आज 2 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सफर करने वाली जनता को सफर में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक आज सीधी ट्रेन नहीं चलेगी आज सीधी ट्रेन। दोपहर 2 बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से लेकर द्वारका सेक्टर 21 तक कोई भी सीधी मेट्रो नहीं चलेगी। दरअसल मेट्रो की ब्लू लाइन पर मरम्मत के काम के चलते दोपहर 2 बजे तक सेवाएं बाधित रहेंगी। बात दें ब्लू लाइन मेट्रो के यमुना बैंक और अक्षरधाम के बीच ट्रैक पर कार्य चल रहा है जिसकी वजह से ब्लू लाइन के रूट में बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम पर ट्रैक पर मरम्मत कार्य के चलते यात्री सेवाएं बाधित रहेंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका,द्वारका सेक्टर-21 के लिए दोपहर 2 बजे तक कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। मेट्रो की ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 को नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और यमुना बैंक स्टेशन से वैशाली की लाइन को जोड़ती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एक बयान में कहा कि ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम सेक्टर यानी लाइन-3/4 द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच पटरी पर मरम्मत के निर्धारित काम के कारण रविवार दोपहर तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। अधिकारियों ने कहा कि दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी स्टेशन से द्वारका या द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन के लिए कोई सीधी ट्रेन सेवा नहीं हो।

दिल्ली बनी क्राइम नगरी, सरेआम तीन युवको ने नंद नगरी इलाके में चाकू घोंपकर की युवक की हत्या

DMRC ने ट्वीट कर जानकारी दी है की नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका/द्वारका सेक्टर-21 के लिए ट्रेन सेवाएं दो लूपों में संचालित की जाएंगी। द्वारका सेक्टर-21 से यमुना बैंक के लिए एक लूप में और यमुना बैंक से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी के लिए दूसरे लूप में नियमित सेवाएं।ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और अक्षरधाम के बीच निर्धारित ट्रैक रखरखाव कार्य करने के लिए, ट्रेन सेवाओं को 2 अक्टूबर 2022 की सुबह विनियमित किया जाएगा। राजस्व की शुरुआत से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से द्वारका / द्वारका सेक्टर -21 के लिए कोई सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *