Haryana: चरखी दादरी में दर्दनाक हादसा, किसान की करंट लगने से मौत

Charkhi Dadri: चरखी दादरी के गांव मानकावास में खेत में गया किसान की ट्यूबवैल चलाते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।मृतक की पहचान मानकावास निवासी करीब 35 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है।

Read Also: बागपत में ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक इनामी बदमाश ढेर

सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि रमेश खेत में बने मकान में रहता था। बीती रात को वह फसल की सिंचाई के लिए ट्यूबवैल की मोटर चला रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जिसके बाद उसे चरखी दादरी सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि रमेश की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी।

Read Also: पुलिस हिरासत में कथित तौर पर सुरक्षा गार्ड की मौत, एआईएडीएमके ने CM से जांच की मांग 

लेकिन उसके कोई संतान नहीं थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रमेश की मौत के बाद घर में उसकी पत्नी और मां दो ही सदस्य बचे हैं। सदर पुलिस थाना से सिविल अस्पताल पहुंचे जांच अधिकारी एचसी जयभगवान ने बताया कि मृतक की पत्नी सुमन के बयान दर्ज किए हैं। उसी के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *