केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिहं ने एक बार फिर लव जिहाद पर साधा निशाना

Love jihad, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिहं ने एक बार फिर लव जिहाद पर साधा निशाना....

(प्रियांशी श्रीवास्तव ): अपने बेबाक बयानों से चर्चा मे रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिहं एक बार फिर लव जिहाद पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया हैं जिसके बाद से काफी मामला गरमाया हुआ हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, लव जिहाद ने आतंकवाद के तौर पर नया रूप ले लिया है और इसके जरिए सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। लव कजिहाद लगातार अपने पैर पसारते जा रहा है ।                                      Love jihad,

केंद्रीय मंत्री ने श्रद्धा हत्याकांड पर अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि देश में इस वक्त मुसलमानों का लव जिहाद मिशन चल रहा है। ये हिंदू युवतियों को अपनी बातों में फंसा कर पहले अपने साथ रखते हैं और फिर बाद में उनके टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं। उन्होंने कहा श्रद्धा हत्याकांड एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होने इस कांड बेहद ही निदंनीय बताया।

Read also:राजधानी दिल्ली में स्थित एम्स अस्पताल में खड़ा हुआ साइबर संकट

केंद्रीय मंत्री मोहम्मदाबाद में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने लव जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि लव जिहाद एक आतंकवाद की तरह हो गया है जिसके खिलाफ हमें एकजुट होना होगा और सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश को नाकाम बनाना होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Love jihad,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *