राहुल गांधी पर जमकर बरसे केंद्रीय मंत्री SP बघेल, लगाया ये सनसनीखेज आरोप

S P Baghel on Rahul Gandhi: 

S P Baghel on Rahul Gandhi:  केंद्रीय मंत्री एस. पी. बघेल ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं और लुटियन दिल्ली में रहते हैं, उनमें शिष्टाचार की कमी होती है।वडोदरा में एस. पी. बघेल ने कहा, “उन्होंने (राहुल गांधी) विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को गिराया है और अपना असली रूप दिखाया है। जो लोग चांदी का चम्मच लेकर पैदा होते हैं और अपनी पूरी जिंदगी लुटियन दिल्ली में बिताते हैं, उनमें शिष्टाचार की कमी होती है।”

Read also- नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी, कई उम्मीदवारों की होगी पहली परीक्षा

पुलिस ने दर्ज किया केस- बीजेपी की शिकायत के बाद गुरुवार को संसद मार्ग पुलिस ने राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया। जिसमें उन पर शारीरिक हमला करने और उकसाने का आरोप लगाया गया।संसद परिसर में विपक्ष और एनडीए सांसदों के बीच झड़प के दौरान सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए थे।

Read also- Politics: भावुक हुए किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल, सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिख कर दी ये डिमाड़

एस. पी. बघेल, केंद्रीय मंत्री: जो एलओपी होता है लीडर ऑफ अपोजिशन। उसकी गरिमा को गिराया है और अपने मूल स्वभाव को बताया है। ये लोग जो चांदी के चम्मच मुंह में लेकर पैदा होते हैं और पूरी जिंदगी लुटियन जोन में रहते हैं, इनमें शिष्टाचार की कमी होती है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *