कुशीनगर को मिला तीसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट

कुशीनगरः पीएम मोदी ने बुधवार को कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय विमानतल का उद्घाटन किया। करीब 260 करोड़ रुपए की लागत से 589 एकड़ भूभाग में बना यह यूपी का तीसरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा है।

इस अवसर पर यूपी की विमान सेवाओं पर एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर अपने स्वागत भाषण में कहा कि कुशीनगर के इस अंतरराष्ट्रीय विमानतल को जल्द ही दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से सीधा जोड़ा जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के नौवें हवाईअड्डे का उद्घाटन हुआ है, इससे पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत बौद्ध समाज की आस्था-श्रद्धा का केंद्र है। पीएम मोदी बोले कि आज कुशीनगर दुनिया से जुड़ गया है।

सबके साथ से सबका विकास हो रहा है. मोदी ने आगे कहा कि एयरपोर्ट से सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा नहीं मिलेगा. इससे किसान, पशुपालकों, छोटे बिजनेसमैन आदि को भी फायदा होगा।

रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पीएम बोले कि आने वाले तीन चार सालों में देश में 200 से अधिक एयरपोर्ट, सीपौड का नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *