UP: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

CM Bhajan Lal Sharma:

CM Bhajan Lal Sharma: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को महाकुंभ के आठवें दिन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उनके साथ उनके बेटे अभिषेक ने भी पवित्र स्नान किया।भजनलाल शर्मा ने महाकुंभ मेले में स्थापित किए गए ‘राजस्थान मंडप’ का दौरा किया।मेले की शुरुआत से अब तक सात करोड़ से अधिक श्रद्धालु, कल्पवासी और साधु-संत त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

Read also-दिल्ली चुनाव में सियासी सरगर्मी तेज, BJP नेता प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर लगाया गंभीर आरोप

सेना ने कराया भंडारे का आयोजन- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ऑर्डिनेंस डिपो में भारतीय सेना ने शनिवार को ‘महाकुंभ भंडारा’ का आयोजन किया। भंडारे का प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं। सेना के अधिकारियों और जवानों ने खुशी से तीर्थयात्रियों और पुलिस कर्मियों को भोजन कराया।

तीर्थयात्रियों को मिल रही ये सुविधा- लंगर सेवाओं के साथ-साथ, सेना ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां की हैं।इसमें 50 बिस्तरों वाली चिकित्सा सुविधा स्थापित करना और एक मोबाइल इवैकुएशन टीम को तैनात करना शामिल है,जो महाकुंभ में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ मेला 26 फरवरी तक चलेगा। राज्य सरकार को इस दौरान 40 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों के संगम नगरी पहुंचने की उम्मीद है।

Read also-Sharmila Tagore News: बेटे सैफ अली खान से मिलने पहुंचीं शर्मिला टैगोर,चेहरे पर दिखी मायूसी

संगम में आस्था की डुबकी लगाई – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले के रविवार को आठवें दिन करोड़ों श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।पवित्र मेले की शुरुआत के बाद से सात करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं,कल्पवासियों और संतों ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है।उत्तर प्रदेश सरकार का अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *