डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए 68 देशों और यूरोपीय संघ पर नए टैरिफ, 7 अगस्त से होगा लागू

US Tariffs: Donald Trump imposed new tariffs on 68 countries and the European Union, will be implemented from August 7

US Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार 31 जुलाई की रात एक नया कार्यकारी आदेश जारी कर 68 देशों और यूरोपीय संघ पर आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने का फैसला किया है। यह आदेश सात अगस्त से प्रभावी होगा।  US Tariffs:

Read Also: विपक्षी सांसदों का हल्ला बोल! SIR के खिलाफ प्रदर्शन में मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी भी शामिल

ट्रम्प प्रशासन के अनुसार, यह टैरिफ व्यापार असंतुलन और क्षेत्रीय आर्थिक प्रोफाइल के आधार पर तय किए गए हैं। जिन देशों का नाम सूची में नहीं है, उन पर 10 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ लागू होगा। अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी, पाकिस्तान पर 19, ताइवान पर 20, इज़राइल, आइसलैंड, नॉर्वे, फिजी, घाना, गुयाना, इक्वाडोर पर 15, स्विट्ज़रलैंड पर 39, ब्राज़ील पर 10 (पहले घोषित 50 फीसदी से कम किया गया) और कनाडा (फेंटानिल से जुड़ा टैरिफ) पर 35 फीसदी टैरिफ, जो पहले 25 प्रतिशत था। US Tariffs:

Read Also: नाबालिग लड़के का अपहरण और फिर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

ट्रम्प ने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाउम से फोन पर बात करने के बाद मेक्सिको को 90 दिनों की बातचीत की अवधि दी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि “उत्कृष्ट समझौते” हुए हैं, लेकिन उन्होंने किसी डील का विवरण साझा नहीं किया। आर्थिक विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि इन टैरिफ्स से अमेरिकी उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर पड़ सकता है और देश में मंदी की आशंका फिर से बढ़ सकती है। हालांकि, ट्रम्प अपनी आक्रामक व्यापार नीति पर कायम हैं। उनका कहना है कि यह कदम अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा और घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *