छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया

(प्रदीप  कुमार )- Chhattisgarh Assembly Session- बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रविवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रायपुर में नामांकन दाखिल किया है।विधानसभा में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल भी मौजूद रहे। भूपेश बघेल ने चरण दास महंत को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई दी। भूपेश बघेल ने कहा कि चरण दास महंत बहुत अनुभवी नेता हैं और उनके नेतृत्व में विपक्ष लोगों के मुद्दे उठाएगा।

इससे पहले शनिवार को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरण दास महंत को विपक्ष का नेता नामित किया था।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष चरण दास महंत ने पार्टी आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे आम आदमी की लड़ाई को विधानसभा तक ले जाएंगे।

Read also – पंजाब की कानून व्यवस्था को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया

छत्तीसगढ़ विधानसभा पूर्व अध्यक्ष चरण दास महंत ने कहा कि सबसे पहले तो मैं अपने हाई कमान के जितने भी नेता हैं सोनिया जी को, राहुल जी को, खड़गे जी को, माकन जी को बधाई देना चाहता हूं और यहां भाई हमारे माननीय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सहयोग से मुझे नेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने के लिए चुना गया है। हम सब मिलकर काम करेंगे और आम जनता की लड़ाई सदन में लड़ेंगे। सड़क से सदन तक हम आम आदमी के साथ हैं, किसानों के साथ हैं, नौजवानों के साथ हैं, यहां के पूरे छत्तीसगढ़िया लोगों के साथ हैं।

छत्तीसगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस विधायक दल के नेता बने हैं और उनका विधानसभा और लोकसभा में बहुत लंबा अनुभव रहा है। केंद्रीय मंत्री के रूप में भी और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में भी, मध्य प्रदेश में भी मंत्री के रूप में उनका बहुत सुदीर्घ अनुभव है, उसका लाभ हम लोगों को निश्चित रूप से मिलेगा और विपक्ष आदरणीय डॉक्टर चरण दास महंत के नेतृत्व में जो जनता के मुद्दे हैं उसको आम जनता तक ले जाएंगे।

Read also – शादी से पहले ही मोना सिंह ने करवाए थे एग्स फ्रीज, बोलीं- लगा नहीं था लाइफ में कभी आदमी की जरूरत होगी

आज डॉक्टर रमन सिंह जी ने नामांकन भरा जिसमें सत्ता पक्ष की तरफ से भी प्रस्ताव का समर्थक रहे और विपक्ष में डॉक्टर चरण दास महंत प्रस्तावक और मैं समर्थक के रूप में हम लोगों ने नामांकन भरा और प्रक्रिया बची है। डॉक्टर रमन सिंह जी अध्यक्ष चुने जाएंगे, जैसा कि परंपरा है कि सर्वसम्मति से चुना जाता है। वो प्रक्रिया अब पूरी हो गई है।

बीजेपी नेता रमन सिंह ने कहा कि एक नई परंपरा भी है और परंपरा आज नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के जमाने से है कि खास तौर से जो विधानसभा का स्पीकर होता है वो किसी दल विशेष का नहीं और उसकी जवाबदारी में पक्ष और विपक्ष दोनों के विधायक रहते हैं और विधानसभा के अंदर एक बेहतर संतुलन बनाना विकास के कामों के लिए स्पीकर की भूमिका होती है। तो यहां पर पक्ष और विपक्ष कांग्रेस के माननीय चरण दास महंत जी नेता प्रतिपक्ष को धन्यवाद दूंगा, भूपेश जी को धन्यवाद दूंगा कि कांग्रेस के तरफ से भी एक प्रस्ताव और समर्थक की हैसियत से भी

उन्होंने एक नामांकन मेरे लिए भरा और भारतीय जनता पार्टी के सभी दल के नेता विष्णु देव साय जी सहित वरिष्ठ नेता हमारे बृजमोहन जी, अजय चंद्राकर जी, अनुराग मोहले जी, धरम कौशिक जी और सभी साथियों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। तो विधानसभा के सभी सदस्यों को धन्यवाद। मेरी भूमिका अब एक नए दायित्व के साथ पूरे विधानसभा को साथ लेकर चलने की रहेगी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *