USA: एअर इंडिया यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और अपनी समृद्ध विरासत का लाभ उठाने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में, इस पूर्ण-सेवा एयरलाइन ने सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर अपना महाराजा लाउंज खोला है, जो एयरलाइन के उत्तरी अमेरिकी बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है।टाटा समूह द्वारा जनवरी 2022 में घाटे में चल रही इस एयरलाइन का अधिग्रहण करने के बाद, भारत के बाहर खोला गया यह पहला लाउंज है।
Read Also- Stock Market: कच्चे तेल के दाम में नरमी से शेयर बाजार में तेजी, Sensex 1,074 अंक चढ़ा
एअर इंडिया के लाउंज रणनीति प्रमुख मोहित गांधी ने पिछले सप्ताह कहा, “2022 से, इस एयरलाइन को बदलने और इसे भारतीय मूल वाली विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने के लिए बहुत प्रयास किए गए हैं। विभिन्न मोर्चों पर ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।पिछले सप्ताह लाउंज के उद्घाटन के बाद बोलते हुए, गांधी ने कहा कि यह विस्तार एयरलाइन को भारतीय मूल वाली वैश्विक एयरलाइन में बदलने की दिशा में अगला कदम है।एयरलाइन उत्तरी अमेरिका और भारत के बीच प्रति सप्ताह लगभग 65 उड़ानें संचालित करती है।
Read Also- Fuel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मचा हाहाकार, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
इस लाउंज की परिकल्पना वैश्विक हॉस्पिटैलिटी डिज़ाइन फर्म हिर्श बेडनर एसोसिएट्स (एचबीए) द्वारा की गई है और यह एअर इंडिया द्वारा परिकल्पित सिग्नेचर लाउंज की श्रृंखला में दूसरा है। फरवरी में, एयरलाइन ने दिल्ली हवाई अड्डे पर पहले सिग्नेचर महाराजा लाउंज का उद्घाटन किया था।पिछले सप्ताह जारी एक विज्ञप्ति में, एअर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा कि उत्तरी अमेरिका लंबे समय से उसके नेटवर्क का एक प्रमुख स्तंभ रहा है, और निरंतर निवेश इस प्रतिबद्धता और आने वाले समय में इस क्षेत्र में यात्रा अनुभवों का एक नया मानक स्थापित करने की हमारी महत्वाकांक्षा को दर्शाता है।
सैन फ्रांसिस्को हवाई अड्डे पर 3,300 वर्ग फुट में फैला यह लाउंज फर्स्ट और बिजनेस क्लास के यात्रियों के साथ-साथ एयरलाइन के महाराजा क्लब लॉयल्टी प्रोग्राम के प्लैटिनम और गोल्ड सदस्यों के लिए भी उपलब्ध है।वर्तमान में, एअर इंडिया के पास लगभग 190 विमानों का बेड़ा है और नए विमान भी उसके बेड़े में शामिल हो रहे हैं।
