Hormuz: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से लगाया प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह ?

Hormuz: ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के फैसले को लेकर तुरंत पलटी मारते हुए शनिवार को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग पर दोबारा प्रतिबंध लगा दिए। उसने यह फैसला तब किया जब इससे पहले अमेरिका ने कहा कि इस कदम से उसकी नाकेबंदी समाप्त नहीं होगी। Hormuz: 

Read also- Sports News: महिला टी20 मैच पर महिला क्रिकेटर जेमिमा रौड्रिग्स बोली – हमे बेहतर प्रदर्शन करना होगा

देश की संयुक्त सैन्य कमान ने शनिवार को कहा कि ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण पहले की स्थिति में लौट आया है … और अब यह सशस्त्र बलों के कड़े प्रबंधन और नियंत्रण में है।’’उसने चेतावनी दी कि जब तक ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक जलडमरूमध्य से आवागमन भी बाधित रखा जाएगा। Hormuz: 

Read also- UP: गाजियाबाद और लखनऊ में आग लगने के बाद प्रशासन अलर्ट, झुग्गी-बस्तियों में चलाया जागरूकता अभियान

यह घोषणा सुबह की गई, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी नाकेबंदी तब तक ‘‘पूरी तरह प्रभावी बनी रहेगी’’ जब तक तेहरान अमेरिका के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता, जिसमें उसके परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी शामिल है। Hormuz: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *