गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है विकसित भारत संकल्प यात्रा-PM मोदी

Viksit Bharat Sankalp Yatra- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत तब मजबूत बनेगा जब चार जातियां गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्त होंगी।पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस यात्रा का सबसे बड़ा मकसद ये सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का कोई भी लाभार्थी ना छूटे।

पीएम मोदी ने कहा कि जब से यात्रा शुरू हुई है तब से करीब 12 लाख नए उज्ज्वला योजना लाभार्थियों ने मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीबों के स्वास्थ्य के लिए वरदान साबित हो रही है।

पीएम मोदी ने उन लाभार्थियों से भी बातचीत की जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।विकसित भारत संकल्प यात्रा पिछले साल 15 नवंबर को शुरू हुई थी। तब से पीएम मोदी ने पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ समय-समय पर बातचीत की है।

Read also – फिर डरा रहा कोरोना, 24 घंटे में 605Covid 19 के नए मामले आए सामने,चार की मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब गरीब, किसान, महिला और युवा ये मेरी चार जातियां जो मेरी सबसे प्रिय चार जातियां हैं, अगर ये सशक्त हो जाएंगे, ये मजबूत हो जाएंगे तो हिंदुस्तान को सशक्त होना पक्का हो जाएगा। इसलिए ये विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हुई है और देश के कोने-कोने में जा रही है। साथियोंस विकसित भारत संकल्प यात्रा का सबसे बड़ा मकसद है कि कोई भी हकदार सरकारी योजना के लाभ से छूटना नहीं चाहिए।

कई बार जागरुकता की कमी से, कई बार दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं।ऐसे लोगों का पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है। इसलिए ये मोदी की गारंटी की गाड़ी गांव-गांव जा रही है। जब से यात्रा शुरू हुई है तब से लगभग 12 लाख नए लाभार्थियों ने उज्जवला के मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *